फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण का निर्णय ले सरकार : हाईकोर्ट

Thu, 29 Nov 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल सड़क निर्माण में करने संबंधी निर्णय लेने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत व न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इसके वित्तीय पहलुओं की जांच करे।

विज्ञापन


संबंधित एजेंसियों की राय लेकर सड़क निर्माण की कॉस्ट का आकलन करे। न्यायालय ने अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग को सारे मामले पर विचार करने के बाद इस बाबत स्टेटस रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष दायर करने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से न्यायालय को बताया गया था कि प्लास्टिक वेस्ट को विभिन्न स्रोतों से एकत्रित किया जा रहा है। इसे सड़क निर्माण के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें