फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का किया शुभारंभ, दिल्ली धमाके पर जताया दुख

Tue, 11 Nov 2025 01:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ मंगलवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। 
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ मंगलवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पाटबंगला मैदान में किया। राज्यपाल ने मेले को शुरू करने की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद आसमान की ओर गुबारे छोड़े। अपने संबोधन में राज्यपाल ने सबसे पहले दिल्ली में हुए धमाके पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों को मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मेले के इतिहास पर प्रकाश डाला। मेले में लोक कलाकारों की ओर से दी गई प्रस्तुति की तारीफ की। राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ रहे चिट्टे के नशे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें इस नशे को युवाओं तक पहुंचा रही हैं। इसका सभी को विरोध करना होगा। पुलिस प्रशासन भी सख्त कार्रवाई कर रहा है। जनप्रतिनिधि भी इसके विरोध में उतर रहे हैं। आम लोग भी इस अभियान में आगे आएं। प्रशासन का सहयोग करें, तभी इस नशे को समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा हम सभी आज पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसकी वजह से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। हम सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। राज्यपाल के संबोधन से पहले सिरमौर, मंडी, किन्नौर के कलाकारों ने नाटी पेश की। मेले के शुभारंभ के बाद राज्यपाल ने किन्नौरी मार्केट और सरकारी विभागों की ओर से लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस मौके उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें