फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद, बिलासपुरी धाम का उठाया लुत्फ

Sat, 28 Jan 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)

सार

जगत प्रकाश नड्डा के बेटे हरीश नड्डा के शादी की रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी समारोह में पहुंचकर नव दंपती को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
राज्यपाल, सीएम ने नड्डा के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे हरीश नड्डा के शादी की रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी समारोह में पहुंचकर नव दंपती को आशीर्वाद दिया। समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भाग लेकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया और बिलासपुरी धाम का आनंद उठाया। समारोह में भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप अपनी धर्मपत्नी और बेटे-बहू के साथ पहुंचे।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे हरीश नड्डा का 25 जनवरी को राजस्थान के जयपुर निवासी रमाकांत शर्मा और ईरा की पुत्री रिद्धि के साथ विवाह हुआ। विजयपुर में शनिवार को हरीश नड्डा की शादी की रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने शादी समारोह में हाजिरी लगाई। हाईकोर्ट से चीफ जस्टिस, हाईकोर्ट के जज, हरियाणा भाजपा के स्पीकर, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, राजीव बिंदल, रामलाल मारकंडा, कांग्रेस नेता राजेश धर्माणी सहित जिले के सभी विधायक और नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें