राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय उर्वरक, रसायन एवं संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार (59) के निधन पर शोक जताया है। गेयटी थियेटर में उनके निधन पर दो मिनट मौन रखा गया।
रिज मैदान पर राष्ट्रीय ध्वज भी झुकाया गया है। राज्यपाल ने अनंत कुमार को समर्पित नेता बताते हुए कहा कि वह एक योग्य शासक होने के साथ एक अच्छे इंसान थे। उनकी मृत्यु से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सेवा के लिए अनंत कुमार लगातार प्रयासरत रहे। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सभी मंत्रियों ने भी अनंत कुुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सांसद शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती समेत कई नेताओं ने भी शोक जताया है।