फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को देवभूमि बनाए रखने के लिए नशे को दूर करना जरूरी : देवव्रत

Mon, 12 Nov 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

लवी मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि बनाए रखने के लिए युवाओं को नशे से दूर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी चिट्टा और अन्य नशे में के चक्कर में फंस गई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है ताकि 2022 तक पूरे प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जा सके। राज्यपाल ने लोगों से प्राकृतिक कृषि की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान भी किया। 

विज्ञापन

कॉलेज मैदान दुकानों से भरा

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने इस दौरान रसायनिक खेती के दुष्परिणाम भी बताए।

राज्यपाल ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की बधाई दी और जिला प्रशासन की व्यापक व्यवस्था के लिए सराहना की। इससे पूर्व, राज्यपाल ने लवी मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें