झाड़ू लगाते राज्यपाल आचार्य देवव्रत।
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता आपसी सहभागिता पर निर्भर करती है। पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता, नशा उन्मूलन, गौवंश संरक्षण, जैविक खेती तथा बेटी बचाओ अभियान सभी की सहभागिता से सफल होंगे। आज समाज में अनमोल बेटी और गौमाता को बचाने के प्रयास बेहद जरूरी हैं। युवा वर्ग को नशे के चंगुल से दूर रखना होगा।
रविवार को राज्यपाल ने देहरादून रवाना होने से पहले पांवटा में सीपीजीपी ग्रुप के स्वच्छता अभियान में कूड़ा उठाकर और झाड़ू लगाकर मुहिम की सफलता की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले, पांवटा नप कमेटी के निर्माणाधीन गौसदन स्थल का निरीक्षण किया। पांवटा वार्ड-7 में निर्माणाधीन गौशाला योजना कार्य को राज्यपाल ने एक लाख की राशि दी। स्थानीय उद्यमी एवं समाजसेवी ज्ञान चंद गोयल ने एक लाख राशि प्रदान करने पर खुशी जताई।
राज्यपाल ने कहा कि ग्रीन पांवटा क्लीन पांवटा टीम नि:स्वार्थ भावना से मुहिम चला रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मुहिम में सबको मिलकर कार्य करना होगा। इस दौरान शहरी विभाग के निदेशक जेएम पठानिया, जिलाधीश बीसी बडालिया, एसपी सौम्या साम्बशिवन, एसडीएम एचएस राणा, सीपीजीपी ग्रुप के संयोजक आरपी तिवारी, नप कमेटी अध्यक्ष कृष्णा धीमान तथा उपाध्यक्ष नवीन शर्मा मौजूद रहे।