फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! हिमाचल को मिलेगी नेशनल डिफेंस अकादमी की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल को नेशनल डिफेंस अकादमी मिल सकती है। राजभवन शिमला के प्रस्ताव पर सेना से इस संबंध में सकारात्मक संकेत मिले हैं। सेना की पश्चिमी कमान इस मसले को अपने सर्वोच्च अधिकारियों और रक्षा मंत्रालय के समक्ष रखने की तैयारी में है। यह अकादमी हिमाचल के मंडी, बिलासपुर आदि जिलों में कहीं भी खोली जा सकती है, जहां से सभी जिलों की दूरी बराबर पड़े।
विज्ञापन


गौर हो कि देश का सबसे बड़ा एवं एकमात्र सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) पहले से ही शिमला में है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत से रविवार को राजभवन शिमला में सेना के पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने भेंट की।
Trending Videos
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह के समक्ष रखा प्रस्ताव

इस मुलाकात के बीच राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने सेना की पश्चिमी कमान से प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह के समक्ष हिमाचल में भी एक अकादमी खोलने का प्रस्ताव रखा। इसे नेशनल डिफेंस अकादमी की तर्ज पर खोलने को कहा। राजभवन शिमला का तर्क है कि देश की सामरिक महत्व की प्रमुुख सीमाएं पहाड़ी क्षेत्रों से ही लगती हैं। ऐसे में सैन्य अधिकारियों और सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए हिमाचल से उपयुक्त जगह कोई दूसरी हो ही नहीं सकती है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह मुझसे मिले थे। उनके समक्ष हिमाचल में अकादमी खोलने का प्रस्ताव रखा गया है। मैं चाहता हूं कि ऐसी कोई भी रक्षा अकादमी प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों के ठीक बीच में खुले। इस पर लेफ्टिनेंट जनरल से सकारात्मक जवाब मिला है। हो सकता है कि यह प्रस्ताव सिरे चढ़े।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें