फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीबी साइकिल रैली: उबड़-खाबड़ और सर्पीली सड़कों पर रफ्तार का रोमांच शुरू

Fri, 29 Sep 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की उबड़-खाबड़ और सर्पीली सड़कों पर रफ्तार का रोमांच शुरू हो गया है। माउंटेन बाइकिंग हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रैली को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


शिमला से धर्मशाला तक होने वाली रोमांचक रैली में 17 देशों के 91 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। रैली शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा से होकर गुजरेगी। सात अक्तूबर को धर्मशाला में रैली समापन होगा।

हिमालयन साहसिक खेल एवं पर्यटन प्रोत्साहन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि रैली में इस वर्ष 13 महिलाएं भी भाग ले रही हैं। नौ दिन के दौरान साइकिलिस्ट 650 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज ने साइकिल रैली को खेल के रूप में बढ़ावा देने के लिए हिमालयन साहसिक खेल एवं पर्यटन प्रोत्साहन एसोसिएशन तथा एमटीबी हिमालय की सराहना की। इस दौरान नगर निगम शिमला के उपमहापौर राकेश शर्मा, आयुक्त जीसी नेगी मौजूद रहे।

नेशनल चैंपियन अक्षित, आशीष को राज्यपाल ने नवाजा
राज्यपाल ने इस अवसर पर नेशनल चैंपियन अक्षित गौड़ तथा आशीष शेरपा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण महज प्रदूषण का ही नहीं बल्कि विचारों का भी है। उन्होंने प्रदूषण मुक्त एवं पर्यावरण मित्र इस रैली को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

धर्मशाला में सम्मानित होंगे विजेता
राजधानी शिमला से 29 सितंबर को शुरू हुई साइकिल रेस पहले दिन गडाकुफर तक सफर जाएगी। 30 को गडाकुफर से श्वाड तक, पहली अक्तूबर को श्वाड से गाड़ागुसाईं तक रैली जाएगी। दो अक्तूबर को आराम रहेगा।

तीन को गाड़ागुसाईं से बगशाड़ तक, चार को बगशाड़ से कमांद मंडी तक, पांच को कमांद मंडी से बरोट तक, छह को बरोट से पालमपुर तक और सात अक्तूबर को पालमपुर से धर्मशाला तक रैली जाएगी। विजेताओं को धर्मशाला में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें