राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि दो-दो सर्जिकल स्ट्राइक से पूरे विश्व में भारत का नाम हुआ है। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान हिल गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद तथा काले धन पर कुठाराघात हुआ है। इसका असर कुछ माह में विकास के रूप में दिखाई देेगा। देवभूमि को नशा मुक्त करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें।
शुक्रवार को लवी मेले का शुभारंभ करने पहुंचे राज्यपाल का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। डीसी शिमला रोहन चंद ठाकुर ने शॉल और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। राज्यपाल की पत्नी भी लवी मेला देखने आईं। मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल ने कहा कि यह गंभीर मसला है कि प्रदेश में लोग नशे की गिरफ्त में हैं।