फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जल्द वर्दी देगी सरकार : किशन कपूर

Wed, 28 Nov 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेसी नेता बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कौन जन-कल्याणकारी योजना शुरू की। मंगलवार को वे चंबा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार की ओर से वर्दी न दिए जाने के मामले पर किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेसी बताएं कि अपने कार्यकाल के दौरान चार साल तक वर्दी क्यों नहीं दी। वर्दी का मामला सरकार के ध्यान में है, जल्द ही स्कूली बच्चों को वर्दी मुहैया करवा दी जाएगी।

इस दौरान प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य मेले करवाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। 
विज्ञापन


सरकार ने आयुष्मान और जीवन ज्योति जैसी कई योजनाएं चलाई हैं। इसका लाभ जनता को मिल रहा है। सरकार हर वर्ग का एक समान विकास करवाने के लिए प्रयासरत है। स्कूलों में चरणबद्ध तरीकों से रिक्त पदों को भरा जा रहा है।

इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्टाफ की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का अब तक कार्यकाल सराहनीय रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार की विकास की ओर अग्रसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें