फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के निर्माण में मदद करेगी सरकार : सुधीर शर्मा

Tue, 15 Jul 2014 09:58 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने सोमवार को नगर निगम के ऑकलैंड टनल शापिंग कांप्लेक्स और लालपानी स्थित स्लाटर हाउस का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक के बोझ को कम करने के लिए नई पार्किंग का निर्माण करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम को पार्किंगों का निर्माण करने के लिए योजनाएं बनाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार पार्किंग निर्माण करने में नगर निगम को हर संभव मदद करेगी। आईजीएमसी के नीचे भी पार्किंग बनाने की संभावना है।

ऑकलैंड टनल शापिंग कांप्लेक्स के निर्माण पर लगभग 35 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यहां निर्मित 20 दुकानों को लीज कम रेंट आधार पर सबसे अधिक बोली देने वालों को दिया गया है। लोकार्पण अवसर पर मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि ऑकलैंड टनल के समीप लगभग 20 लाख रुपये की लागत से आम जनता की सुविधा के लिए टायलेट ब्लॉक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


व्यावसायिक परिसर के समीप पानी की निकासी के लिए लगभग 5 लाख रुपये की लागत से 150 मिलीमीटर की डीआई पाइप भी बिछाई जाएगी। उधर, लालपानी स्थित आधुनिक स्लाटर हाउस के निर्माण पर लगभग 28 करोड रुपये खर्च किए गए हैं। यहां स्वच्छता और निर्मल वातावरण बनाए रखने के लिए आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं।

प्रशिक्षित स्टाफ की मौजूदगी में एंटी मार्टम और पोस्टमार्टम निरीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। स्लाटर हाउस के लोकार्पण अवसर पर मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि आधुनिक एवं नियोजित नगरों और शहरों में विकास के साथ-साथ प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर शहरी विकास एवं आवास मंत्री ने स्लाटर हाउस से संबद्ध चार वातानुकूलित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में स्लाटर हाउस से उत्पाद को विभिन्न स्थानों पर विपणन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें