फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक भर्ती में डिग्रीधारकों को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति के लिए इस बार अकादमिक अंक नहीं जुड़ेंगे। जमा दो की मेरिट के आधार पर ही अंक मिलेंगे। प्रदेश में 345 पंचायत सहायकों की नियुक्ति होगी। सरकार ने पंचायत सहायको की भर्ती में शैक्षणिक योग्यता के अंक काट दिए हैं।
विज्ञापन


इससे पढ़े-लिखे युवाओं में रोष है। इन पदों के लिए जमा दो की मेरिट के आधार पर ही नियुक्ति होगी। चाहे अभ्यर्थी ग्रेजुएट हो, पोस्ट ग्रेजुएट या फिर पीएचडी होल्डर। सभी को जमा दो की मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

सरकार की इस पॉलिसी पर पढ़े-लिखे युवाओं ने सवाल उठाए हैं। विनय शर्मा, राकेश ठाकुर, हरदीप सिंह, योगेश कुमार, कुलदीप, सतेंद्र सिंह, कुशल कुमार, मोनिका, प्रियंका, शालिनी, पूजा और नेहा ने बताया कि पंचायत सहायक पदों के लिए भर्ती में पढ़ाई के अतिरिक्त अंक न मिलना युवाओं से अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मिलते थे अतिरिक्‍त नंबर

पहले ग्रेजुएशन के 10 और पोस्ट ग्रेजुएशन के पांच अंक मिलते थे। इस बार ये अंक नहीं मिलेंगे। नियुक्ति जमा दो की मेरिट के आधार पर होगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन किया जाए और ज्यादा पढ़े-लिखों को अतिरिक्त अंक दिए जाएं।

पहले ऐसे मिलते थे अंक
पहले पंचायत सहायक की भर्ती में जमा दो के 40 अंक होते थे। ग्रेजुएशन के 10 अंक और पोस्ट ग्रेजुएशन के पांच अंक मिलते थे। इस बार यह 15 अंक नहीं मिलेंगे।

अभ्यर्थियों को जमा दो कक्षा की मेरिट के आधार पर 60 अंक मिलेंगे। संबंधित जिला परिषद क्षेत्र का स्थायी निवासी होने पर पांच अंक, सरकारी संस्थान से प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए पांच अंक मिलेंगे। कंप्यूटर कोर्स के 15 अंक मिलेंगे। साथ ही 15 नंबर का इंटरव्यू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें