फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय करे सरकारः गुप्ता

Fri, 04 Apr 2014 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
टुटू डवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता का कहना है कि सड़क बनाने वाले लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन्हीं की लापरवाही के चलते शहर और एनएच पर आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। विभाग ने सड़कें तो बना ली लेकिन न तो रेंलिंग लगाई और न ही पैरापिट लगाए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में पंथाघाटी के पास शिमला के पूर्व एसपी चंद्रशेखर की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हुई। यदि यहां सड़क पर पैरापिट होते तो यह हादसा न होता।

गुप्ता ने कहा कि टूटीकंडी से ढली बाईपास को बने हुए तकरीबन 20 वर्ष से ज्यादा बीत गए हैं लेकिन अभी भी यह मार्ग पूरी तरह से पैरापिट /रेलिंग के अभाव में चल रहा है।
विज्ञापन


कमेटी ने पिछली सरकार में भी इस मांग को उठाया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब उम्मीद है कि वर्तमान सरकार उनकी मांग जरूर पूरी करेगी।

कमेटी का कहना है कि इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय होने से ही ये हादसे थम पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें