फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लगेंगी सेनेटरी नेपकिन मशीनें

Thu, 25 Oct 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि छात्राओं की सुविधा के लिए स्कूलों में ही सेनेटरी नेपकिन मशीनें लगाई जाएंगी। ताकि, छात्राओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


मंडी में शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के लिए स्कूलों में आरओ लगाए जाएंगे। इससे बच्चों को साफ पानी पीने को मिलेगा और जलजनित रोगों से छात्र बचेंगे।

उन्होंने मंडी को देशभर में स्वच्छता के लिए दिए गए पुरस्कार के लिए जिला प्रशासन औैर जिला के सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह स्कूलों में स्वच्छता के साथ साथ पढ़ाई का भी ऐसा माहौल तैयार करें कि बच्चे निजी स्कूलों या विदेशों में न जाएं, बल्कि सरकारी स्कूलों में ही आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-नर्सरी से आंगनबाड़ी केंद्रों को खतरा नहीं

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल रहने पर स्कूलों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानति किया।

इस मौके पर उनके साथ विधायक राकेश जंवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, एडीसी राघव शर्मा, डाइट प्रधानाचार्य बलबीर भारद्वाज मौजूद रहे। प्री-नर्सरी से आंगनबाड़ी केंद्रों और इनमें सेवाएं दे रहीं वर्करों को कोई खतरा नहीं है।

प्री-नर्सरी अभी प्रारंभिक तौर पर शुरू की गई है। इसलिए स्कूलों में तैनात शिक्षकों को ही इन बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और कक्षाएं शुरू भी हो चुकी हैं। भविष्य में सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों और वर्करों को ध्यान में रखते हुए नई योजना बनाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें