फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सरकारी नौकरी: शिक्षा मंत्री बोले- इसी माह होगी चार हजार एनटीटी शिक्षकों की भर्ती

Thu, 03 Feb 2022 05:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 एनटीटी की भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू कर दी जाएगी। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंडी में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय बजट को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चार हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एनटीटी की भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू कर दी जाएगी। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंडी में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय बजट को सराहनीय बताया। इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग के लोगों के लिए कई सौगातें लेकर आया है। प्रदेश को इस बजट में छह हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यह प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाए जाने से डिजिटल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। इससे पहली से 12वीं तक विद्यार्थियों के लिए टीवी चैनल लांच होंगे। हर विषय पर शिक्षा डिजिटल माध्यम से दी जाएगी। मंडी में क्लस्टर यूनिवर्सिटी के बाद अब दूसरा बड़ा विश्वविद्यालय जल्द शुरू होगा। सरकार इसमें शामिल किए जाने वाले जिलों और सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करेगी। उनके साथ नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष दलीप ठाकुर, महापौर दीपाली जसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें