फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 माह का लेखा जोखा दे सरकार : भाजपा

Fri, 27 Jun 2014 09:01 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कांग्रेस सरकार के 18 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा लोगों के सामने रखने को कहा है। विपक्षी दल ने मांग की है कि राज्य सरकार इस कार्य अवधि पर श्वेत पत्र जारी करे।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद भाजपा ने कहा था कि हमारी पार्टी सरकार को 6 माह का समय देगी जिसमें सरकार अपने किए वायदों को पूरा करे।

लेकिन कांग्रेस सरकार ने 18 महीने के समय में सारी व्यवस्था को चौपट कर दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ 25 दिनों में ही विरोध प्रदर्शन पर उतरी प्रदेश कांग्रेस सरकार के पास गिनाने को कुछ नहीं है। ये महज दिन टपाऊ सरकार बन गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के हित निजी हाथों में बेचे जा रहे हैं। दो बड़े मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस सीटें कम हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेजों पर कृपा लुटाई है और अपने अस्पतालों में सीटें कम करवा दी हैं।

भाजपा ने पूछा कि अभी तक सरकार ने कितने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया? भाजपा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में निशुल्क वर्दी समय पर नहीं मिल रही।

कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं को मुफ्त बस सेवा देने का वादा किया था। सरकार ने मुफ्त बस सेवा तो नहीं दी लेकिन किराये वाली बसें भी बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें