फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों विधायकों के लिए बड़ी राहत, बढ़ेंगे भत्ते

Thu, 02 Apr 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में विधायकों और मंत्रियों के भत्तों में बढ़ोतरी करने की तैयारी हो गई है। राज्य सरकार माननीयों के यात्रा तथा दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। इन भत्तों में 50 फीसदी तक वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन


विधानसभा सदस्य सुख - सुविधा (इम्युनिटी) कमेटी की सिफारिश पर भत्तों में इजाफा किया जा रहा है। इम्युनिटी कमेटी ने दैनिक भत्ते को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 करने की सिफारिश कर दी है।

इसके अलावा यात्रा भत्ते को 13 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर करने को कहा है। भत्ते बढ़ाने को लेकर सभी दलों के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी हाल ही में मुख्यमंत्री से मिला है।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो इम्युनिटी कमेटी की सिफारिश के आधार पर सरकार विधायकों का दैनिक भत्ता 1000 से 1500 रुपये करने पर सहमत है। यात्रा भत्ता बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

इस मामले पर वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार है।

विधानसभा इम्युनिटी कमेटी के सदस्य संजय रतन ने बताया कि विधानसभा सदस्य सुख-सुविधा कमेटी ने विधायकों का यात्रा भत्ता 13 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 20 रुपये और दैनिक भत्ता 1000 रुपये बढ़ाकर 2000 रुपये करने की सिफारिश की है। सभी दलों के विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर पड़ोसी राज्यों के समान भत्ते करने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें