फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निपटने को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार: चौहान

Thu, 12 Nov 2020 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राज्य कमेटी ने सरकार से कोविड-19 की स्थिति से निपटने को जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय चौहान ने कहा कि सरकार सभी के सहयोग से प्रदेश में कोरोना के कारण पैदा हो रही भयावह स्थिति से निपटने को कार्य करे। पार्टी सरकार की इस सकारात्मक पहल में सहयोग करेगी। यदि सरकार अपनी लचर कार्यशैली में सुधार नहीं करती है तो पार्टी जनता को लामबंद कर आंदोलन करेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों और इससे मौतों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि पर चिंता जताई। सरकार से युद्धस्तर की रणनीति बना कार्य करने की मांग की है। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने को संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों मुख्यतया चिकित्सा, वायरोलॉजी, प्रबंधन व इससे संबंधित लोगों की टास्क फोर्स बनाई जाए। प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यकतानुसार डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट व अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ भर्ती, बुनियादी सुविधाओं का निर्माण तुरंत किया जाए। सरकार निजी अस्पतालों और लैब को कोविड-19 के निशुल्क इलाज व टेस्ट के लिए आदेश जारी करे।

कहा कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 27500 तक पहुंच गई है। इससे 400 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। जिस तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उससे लगता है कि अब प्रदेश के कुछ जिलों में संक्रमण का सामुदायिक फैलाव शुरू हो गया है। पिछले 6 दिनों से प्रदेश में 600 से अधिक संक्रमित मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इससे मृत्यु की संख्या में भी वृद्धि हुई है। शिमला, मंडी में तो 100 से अधिक संक्रमित मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। शिमला में डीडीयू अस्पताल व आईजीएमसी में कोविड-19 के मरीजों के लिए बनाए गए सभी बिस्तर मरीजों से भर गए हैं। अब अतिरिक्त मरीजों को दाखिल करने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें