फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: दिवाली के दिन लोकल रूटों पर शाम पांच बजे के बाद नहीं चलेंगी सरकारी बसें

Thu, 09 Nov 2023 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

एचआरटीसी की ओर से यात्रियों को सूचित किया गया है कि जिन लोकल बसों का रूट शाम 5:00 बजे के बाद का होगा उन्हें या तो क्लब कर दिया जाएगा या पांच बजते ही जल्दी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के दिन 12 नवंबर को लोकल रूटों पर शाम 5:00 बजे के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसें नहीं चलेंगी। एचआरटीसी की ओर से यात्रियों को सूचित किया गया है कि जिन लोकल बसों का रूट शाम 5:00 बजे के बाद का होगा उन्हें या तो क्लब कर दिया जाएगा या पांच बजते ही जल्दी भेज दिया जाएगा। दूसरी तरफ लंबी व अंतरराज्यीय रूटों की बसों को भी क्लब करके चलाया जाएगा। लेकिन 12 नवंबर को रात्रि बस सेवाएं नाममात्र ही चलेंगी।

विज्ञापन


इसलिए समय रहते अपनी यात्रा का प्लान करें। दीवाली  से पहले और बाद में विशेष बसों का प्रबंध होगा, लेकिन 12 नवंबर के दिन बसें कम रहेंगी। 13 नवंबर सुबह से सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर नियमित रूप से चलेंगी। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि दिवाली के दिन शाम पांच बजे के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। बसों को क्लब कर ही भेजा जाएगा। 13 नवंबर को सुबह बसें निर्धारित समय पर नहीं चल पाएंगी लेकिन दोपहर बाद बसें रोजाना के निर्धारित समय पर चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें