फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा का त्योहार

Sat, 25 Oct 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शहर के मंदिरों में गोवर्धन पूजा पर विशेष कार्यक्रम हुए। गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे विशेष पूजा में शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान बताया कि यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। भगवान कृष्ण ने ब्रज के लोगों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


भगवान कृष्ण ने कहा था कि गोवर्धन पर्वत गौधन का संरक्षण करता है जिससे पर्यावरण भी शुद्ध होता है। इसलिए गोवर्धन पर्वत की पूजा की जानी चाहिए।

उधर, संजौली स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर तथा बालूगंज के गोपाल मंदिर में भी गोवर्धन पूजा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें