14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में करीब 9 माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद 129 कोर्स के 117 जवानों ने देश की रक्षा की सौगंध खाई। शपथ ग्रहण के इस नजारे को देखने के लिए शनिवार को सेना के आला अधिकारियों सहित जवानों के अभिभावकों से पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा।
ब्रिगेडियर आरएस रावत के मैदान में पहुंचने के बाद सेना बैंड के साथ राष्ट्रीय गान की धुन पर सेना की टुकड़ी तिरंगे को लहराते हुए मैदान में निकली।
इस दौरान ब्रिगेडियर आरएस रावत सहित स्टेडियम में पहुंचे प्रत्येक सैनिक व देश प्रेमी ने खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी। वहीं सेना के धर्म गुरु ने शपथ ग्रहण करने वाले 117 जवानों को गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण करवाई।