फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर पर बदमाशों ने हेड कांस्टेबल पर चला दी गोली, सभी हैं वॉन्टेड

Thu, 08 Jun 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड और हिमाचल सीमा के यमुनाघाट बैरियर पर बदमाशों ने हेड कांस्टेबल पर गोली चला दी। गोली पुलिस कर्मचारी की कनपटी को छूती हुई निकल गई। बदमाशों ने हवा में और जमीन पर भी चार फायर किए। इसके बाद हरियाणा बैरियर को तोड़ते हुए फरार हो गए। इस वारदात के बाद हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में नाकाबंदी कर दी गई है। 
विज्ञापन


गोली चलाने वाले आरोपी पंजाब में हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित हैं। वे पंजाब से भागकर हिमाचल सीमा में दाखिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस ने सभी राज्यों को सूचना दी थी कि हत्या या हत्या के प्रयास के वांछित अपराधी उत्तर प्रदेश या हिमाचल में प्रवेश कर सकते हैं। 

चंडीगढ़ पुलिस भी इनका पीछा कर रही थी। मंगलवार देर रात को करीब 11 बजे एक स्कॉरपिओ (पीबी 65एम-2808) हिमाचल की ओर आई। यमुनाघाट बैरियर पर एचएससी राजेंद्र कुमार और होमगार्ड जवान मित्तर सिंह तैनात थे। गाड़ी में सात लोग सवार थे। संदेह होने पर राजेंद्र कुमार ने चालक से वाहन की चाबी ले ली। पुलिस कर्मचारी वाहन को खुद ही साइड पर लगाने लगे।
विज्ञापन

हवा में भी किए चार फायर

इस बीच बदमाशों ने राजेंद्र सिंह पर पिस्तौल तान दी। जैसे ही राजेंद्र सिंह गाड़ी से बाहर निकले तो बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली कनपटी के पास से गुजरी। इसके बाद जमीन और हवा में भी चार फायर किए। पुलिस कर्मचारी के पास कोई हथियार नहीं था।

बहादुरी दिखाते हुए राजेंद्र सिंह बदमाशों से भिड़ गए, लेकिन बदमाश उनसे वाहन की चाबी छीनकर फरार हो गए। पुलिस कर्मचारी ने ईंट से वाहन पर प्रहार कर दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। 

आंशिक रूप से घायल पुलिस कर्मी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एसएमओ डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस कर्मचारी को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बदमाशों पर हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामले

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सूचना मिलने पर देर रात राज्य सीमा के बैरियरों ओर पुलिस चौकी - थानों पर अलर्ट कर दिया गया। वारदात के बाद हरियाणा सीमा पर बिलासपुर मार्ग पर लगे बैरियर को तोड़ कर आरोपी  फरार हो गए। पड़ोसी राज्य पुलिस को अलर्ट कर नाकबंदी कर दी गई। आईपीसी की धारा- 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि चंडीगढ़ में वारदात को अंजाम देकर बदमाश उत्तराखंड भाग गए। चंडीगढ़ पुलिस को इनकी लोकेशन उत्तराखंड के चकरोता की तरफ मिली। हिमाचल क्षेत्र में स्कॉरपिओ में सवार होकर 7 लोग पहुंचे थे। 

इनमें वांछित अपराधी मोहाली के मौलापुल पैरोल निवासी नवजोत सिह पुत्र बलविंद्र सिंह, सुरमुख सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी दुलवक शाह मौलापुर और शार्क उर्फ डाकू भी शामिल हैं। इन पर हत्या, हत्या का प्रयास और चंडीगढ़ पुलिस कर्मचारी से पिस्टल लेकर फरार होने के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें