फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद की दावेदार महिला प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

Fri, 08 Jan 2021 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
हमले में घायल महिला नालागढ़ अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र की बगलैहड़ पंचायत के आमवाला गांव में प्रधान पद की दावेदार महिला प्रत्याशी पर नकाबपोश दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला के पेट और बाजू पर नुकीली चीज से वार किया गया है। उसके शोर मचाने पर दोनों नकाबपोश मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि महिला प्रत्याशी प्रधान और उपप्रधान दोनों पदों के लिए चुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन


जख्मी हालत में महिला का पति उपचार के लिए उसे नालागढ़ अस्पताल ले गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। महिला ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बगलैहड़ पंचायत के आमवाला गांव की प्रधान और उपप्रधान पद की दावेदार महिला मीना कुमारी दोपहर 12 बजे अपनी दुकान से घर जा रही थीं।

जैसे ही वह सड़क पर आईं तो दो नकाबपोश बाइक पर आए और उनका रास्ता रोक लिया। एक नकाबपोश ने ब्लेड या अन्य कोई धारदार हथियार से महिला के पेट, बाजू और हाथों पर वार किया। इससे वह लहूलुहान हो गईं। महिला के शोर मचाने पर नकाबपोश मौके से भाग गए।
विज्ञापन


घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। महिला ने अभी तक किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें