फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बीसीएस में सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट 24 से, राज्यपाल और प्रेस एकादश के बीच होगा पहला मैच

Thu, 22 Jun 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि 24 को सुबह 9 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। कहा कि टूर्नामेंट नशे के खिलाफ एक महाअभियान है। 
विज्ञापन
नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन शिमला 24 और 25 जून को बिशप कॉटन स्कूल में दो दिवसीय सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट करवाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि 24 को सुबह 9 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। कहा कि टूर्नामेंट नशे के खिलाफ एक महाअभियान है। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रख उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले जाएंगे। चार टीमें भाग लेंगी। पहला मैच सुबह 9:30 बजे राज्यपाल एकादश और प्रेस एकादश के बीच होगा। दूसरा मैच दो बजे मुख्यमंत्री एकादश और मुख्य न्यायाधीश एकादश के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन


इस मैच का शुभारंभ प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव करेंगे, जबकि न्यायाधीश तरलोक चौहान विशेष अतिथि होंगे। 25 को अंतिम मैच होगा और शुभारंभ आरंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। राज्यपाल एकादश से भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के अधिकारी और मुख्यमंत्री एकादश से मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक खेलेंगे। प्रेस एकादश से राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार, मुख्य न्यायाधीश एकादश से मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और जिला एवं सत्र न्यायाधीश खेलेंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे और विजेताओं को पुरस्कार बांटेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें