फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़िया रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, सरकार देगी ईनाम

Mon, 25 Jul 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। एचपी बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की सीएम वीरभद्र सिंह की 2016-17 की बजट घोषणा पर शिक्षा विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के  सभी डिप्टी डायरेक्टरों से उन शिक्षकों की सूची तैयार करने को कहा है, जिन्होंने पिछले पांच साल के दौरान 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 100 फीसदी रिजल्ट दिया है।

सत्र 2011-12 से लेकर साल 2015-16 के दौरान 100 फीसदी रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। विभाग ने सभी उप निदेशकों को हिदायत दी है कि वह इस सूची को दो दिन के अंदर निर्धारित प्रोफार्मा में दर्ज कर मुख्यालय को पहुंचा दें।
विज्ञापन


इसके बाद इस सूची को आधार पर खुद मुख्यमंत्री अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों सम्मानित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस कैबिनेट बैठक के दौरान शिक्षक सम्मान योजना लागू करने को लेकर भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

खराब रिजल्ट वाले शिक्षकों की भी बन रही सूची

बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद से शिक्षकों के कामकाज पर सवाल उठने लगे थे। निजी स्कूलों की अपेक्षा सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर आम लोगों से लेकर विभाग और सरकार तक ने चिंता जताई थी। उस समय कहा गया था कि खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा।

फिलहाल राहत की तैयारी
हालांकि सरकार की इस सख्ती के बाद शिक्षकों और विभाग के बीच ठन गई थी। सूत्रों की मानें तो विभाग ने खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों की सूची भी तैयार करनी शुरू कर दी थी।

इस बीच शिक्षकों ने आने वाले सालों में रिजल्ट सुधारने की बात कही थी। इसके बाद सरकार ने कार्रवाई में ढील दे दी है। साथ ही एक और बार रिजल्ट सुधारने के लिए चेतावनी जारी कर फौरी राहत देने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें