फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएल बुटेल की सीट से पोते ने मांगा टिकट, कांग्रेस कमेटी के पास किया आवेदन

Tue, 03 Oct 2017 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में पारिवारिक रिश्ते भी गौण हो जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण फिर सामने आया है। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल की सीट से उनके ही पोते गोकुल बुटेल ने टिकट मांगा है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष 25 हजार रुपये की फीस के साथ आवेदन किया है। 
विज्ञापन


गोकुल बुटेल बृज बिहारी लाल बुटेल के सगे भाई कुंज बिहारी लाल बुटेल के पोते हैं। उनके पिता का नाम दिनेश बुटेल है जो बृज बिहारी लाल बुटेल के सगे भतीजे हैं। गोकुल बुटेल की उम्र 28 साल है। वर्ष 2012 के चुनाव में जब वे 22 साल के थे तो उनके पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभाग की कमान थी। 

उस वक्त पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह थे। बृज बिहारी लाल बुटेल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अलग खेमे का नेता माना जाता रहा है। ऐसी स्थिति में भी गोकुल बुटेल सीएम वीरभद्र सिंह का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन


अब उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में टिकट के लिए आवेदन कर विधानसभा चुनाव में अपने ही दादा के खिलाफ चुनावी ताल ठोंक दी है। गोकुल बुटेल ने टिकट के लिए आवेदन करने की पुष्टि की। 
विज्ञापन

दो विधायकों समेत दर्जनों दावेदारों ने पार्टी टिकट को किया आवेदन 

कांग्रेस के दो विधायकों समेत दर्जनों अन्य दावेदारों ने भी टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष टिकट के लिए आवेदन करने वालों में रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और रामपुर के एमएलए नंदलाल भी शामिल हैं। कांग्रेस के ब्लॉक और जिला कार्यालयों में भी आवेदन आ रहें हैं। कांग्रेस ने पांच अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। हालांकि, इस तिथि को अभी आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें