फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: प्राथमिक स्कूल गराड़ी गाड़ में नशे में धुत मुख्य शिक्षक का वीडियो वायरल, अभिभावकों में आक्रोश

Sat, 27 Sep 2025 02:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाचन(मंडी)।

सार

मंडी जिले में नाचन क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला गराड़ी गाड़ का मुख्य शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। घटना उस समय की है, जब स्कूल में बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं।
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल गराड़ी गाड़ में नशे में धुत मुख्य शिक्षक का वीडियो वायरल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नाचन क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला गराड़ी गाड़ का मुख्य शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। घटना उस समय की है, जब स्कूल में बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं। शिक्षक की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कई ग्रामीण और बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने मौके पर शिक्षक का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) के प्रधान गुशाल सिंह ने इस घटना की जानकारी पंचायत उप प्रधान संतोष कुमार को दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


पंचायत उप प्रधान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी और पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। पंचायत उप प्रधान संतोष कुमार का कहना है कि यह शिक्षक पहले भी कई बार शराब पीकर स्कूल आता रहा है और इसको लेकर कई बार विभाग में शिकायत भी की गई लेकिन हर बार मामले को नजरअंदाज कर दिया गया। स्थानीय अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र धर्माणी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि माैके पर घटना की जांच कर बाद आगामी कारवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें