फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में निजी होटल के बाहर पित्रोदा के खिलाफ सिखों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 May 2019 09:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सैम पित्रोदा के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

‘सिख दंगा हुआ तो हुआ’ बयान से विवादों में घिरे अखिल भारतीय कांग्रेस बुद्धिजीवी विभाग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के खिलाफ शनिवार को सिख समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सैम पित्रोदा गो बैक के नारे लगाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास के पास निजी होटल के सामने करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पित्रोदा को किसी बहाने से निजी होटल से छराबड़ा ले जाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।

 प्रदर्शनकारियों में शामिल गुरुद्वारा सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह ने कहा कि पित्रोदा का बयान सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। सिख दंगों के बाद से आज दिन तक उनके जख्म हरे हैं। पित्रोदा का बयान जख्म कुरेदने जैसा है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन

सैम पित्रोदा के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पित्रोदा को शिमला के गुरुद्वारा में संगत के सामने सिखों से माफी मांगनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि पित्रोदा को प्रदेश कांग्रेस के बुद्धिजीवियों को संबोधित करने के लिए शिमला में बुलाया गया था। इससे पूर्व उन्होंने धर्मशाला में सिख दंगे पर बयान दिया था, जिससे खासा बवाल मच गया।

शिमला में पित्रोदा के रात्रि ठहराव की होटल होलीडे होम में व्यवस्था की गई थी। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना मिलते ही सिख समुदाय के लोग विरोध की तैयारी कर रहे थे। जिसे देखते हुए पित्रोदा को गुप्त रूप से निजी होटल में ठहराया गया।

शनिवार को सिख समुदाय के लोग पहले चौड़ा मैदान में विरोध जताने चले गए। बाद में पित्रोदा के मुख्यमंत्री आवास के समीप निजी होटल में ठहरे होने की सूचना मिलने पर प्रदर्शनकारी यहां पहुंच गए।

प्रदर्शन से उपजी तनावपूर्ण स्थिति में पित्रोदा को प्रदेश के पूर्व मंत्री हर्ष महाजन के साथ लंच के बहाने छराबड़ा के होटल ले जाया गया जहां से उन्हें चंडीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें