फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो दो, अपनी डाक टिकट बनवाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग के टिकट पर अब आप अपना फोटो भी लगवा सकते हैं। इसके तहत डाकघरों में माई स्टैंप काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


डाक विभाग अप्रैल में डाक घरों में यह योजना शुरू करने जा रहा है। इसमें आवेदन करने के बाद विभागीय कर्मचारी एक घंटे में डाक टिकट बनाकर देगा।

खास बात यह है कि जितने रुपये की टिकट शीट होगी आपको उतने ही रुपये अदा करने होंगे।

इसकी पुष्टि डाक सेवाएं निदेशक आरएस मिश्र ने की है।

उन्होंने कहा कि संस्था और उद्योगों की पब्लिसिटी के लिए ये योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह करें टिकट के लिए आवदेन

अपने फोटो की डाक टिकट बनाने के लिए विभाग के काउंटर में आवेदन करना होगा। इसमें अपना नाम और पता लिखा जाएगा। स्टैंप काउंटर पर बैठा कर्मचारी फोटो लेकर व्यक्ति की टिकट तैयार करेगा।

एक घंटे में उसे टिकट बना कर दे दी जाएगी। यदि व्यक्ति दो रुपये का टिकट बनाता है तो उसे 100 टिकटों की शीट के हिसाब 200 रुपये अदा करने होंगे।

संस्था के लिए 5000 का आर्डर जरूरी

यदि उद्योग, निजी कार्यालय और सामाजिक संस्थान ने अपने नाम की स्टैंप टिकट बनानी है तो इसके इसके लिए संस्था को 5000 टिकटों की बुकिंग करवानी जरूरी है।

इसमें संस्था टिकट शीट के पैसे जमा करवा कर अपनी संस्था के नाम की टिकट बना सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें