फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल फैन चालू करते करंट लगने से युवती की मौत 

Sun, 16 Aug 2020 05:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला के हराबाग गांव में शनिवार को टेबल फैन से करंट लगने के कारण 15 वर्षीय किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेहा (15) पुत्री पुन्नू राम निवासी हराबाग ने घर के टेबल पर रखे फैन का जैसे ही  स्विच ऑन किया तो उसे जोर से करंट लगा। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। नेहा की चीखें सुन परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने गंभीर हालत में पाया। इस पर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें