फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनवीएस परीक्षा में नकल करती पकड़ी आरोपी युवती को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

जमानत बांड प्रस्तुत करने की शर्त पर किया रिहा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला अदालत ने नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के गैर-शिक्षण पदों के लिए राजधानी शिमला में आयोजित भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह के सक्रिय मामले में हरियाणा निवासी कल्पना (26) को सशर्त जमानत दी है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए 1 लाख रुपये के व्यक्तिगत और जमानत बांड प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए हैं। सोनीपत निवासी आवेदक आरोपी कल्पना मौजूदा समय में न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद हैं। यह मामला 18 मई 2025 को ढली थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि कल्पना ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सार्वजनिक परीक्षा के दौरान नकल के लिए अनुचित साधनों का इस्तेमाल किया। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल संजौली के प्रिंसिपल द्वारा दर्ज करवाई एफआईआर में 11 आरोपियों के नाम हैं और आवेदक उनमें से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान आरोपियों से 11 इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ, सिम कार्ड, 12 ब्लूटूथ ईयरबड बरामद किए गए हैं। आरोपियों में से तीन महिलाएं हैं। इन्हें नोटिस जारी कर पाबंद किया गया। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि सार्वजनिक परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल एक संगठित अपराध के तहत किया जा रहा था। हालांकि आवेदक द्वारा बताए राजेश और राधे नाम के लोगों को अभी जांच में शामिल किया जाना बाकी है। फिलहाल अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद आरोपी को न्यायालय की संतुष्टि के लिए समान राशि का दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें