फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी में ‘नगाड़े संग ढोल बाजे’ पर सब नाचे

Tue, 16 Dec 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में छैला-घूंड छात्र संगठन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। व्यवसायी केशव चौहान विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संगठन के छात्रों आशुतोष वर्मा, नितिश झागटा, साहिल, आशीष, आशीष चौहान, दीक्षा, प्रियंका, साक्षी, गीता व प्रीती ने ‘हे बाबा बालि उमरो’, ‘कीडे किमले हाय रे नौदिए’ जैसे गानों पर पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अक्षय ने सोलो नाटक के जरिए अनाथ बच्चों के लिए परिवार वालों के प्यार के महत्व को दर्शाया। संगठन के छात्र-छात्राओं ने अंधविश्वास और बलि प्रथा के खिलाफ ग्रुप ड्रामा प्रस्तुत कर लोगों को संदेश दिया। इसके अलावा छात्रों ने ‘सपने साजन के’, ‘नगाड़े संग ढोल बाजे’ जैसे गानों पर डांडिया प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


इसके उपरांत बच्चों ने पंजाबी गानों पर भांगड़ा प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी। सोलो प्रस्तुतियों में प्रियल, साक्षी व मीनाक्षी झांगटा ने बॉलिबुड गानों पर हिप हॉप डांस प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में संगठन के प्रधान सुशील झांगटा, उपप्रधान दीक्षा मेहता, सचिव ललित चंदेल, संयुक्त सचिव सुरेश मेहता सहित संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें