फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं के कार्तिक ने टेबल टेनिस में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 21 Mar 2023 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/सोलन

सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं के सेउ गांव के कार्तिक ने व्हील चेयर पर मौजूदा परिस्थितियों की चुनौती को स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। 
विज्ञापन
कार्तिक ने टेबल टेनिस में जीता स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के सेउ गांव के कार्तिक ने व्हील चेयर पर मौजूदा परिस्थितियों की चुनौती को स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। 14 से 17 मार्च तक मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई यूटीटी नेशनल पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कार्तिक ने गोवा के प्रतिद्वंदी को शून्य के मुकाबले सीधे तीन सेटों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 1997 में उनका जन्म सेवानिवृत सीएमओ डॉ. कृष्णा आनंद शर्मा, माता सेवानिवृत प्रवक्ता कृष्णा शर्मा के घर हुआ। 2008 में सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में जमा दो की शिक्षा ग्रहण करने वाले कार्तिक ने पहली ही कोशिश में 2015 एनडीए में प्रवेश पा लिया। इनका प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान रहा। एयरफोर्स में बतौर पायलट चयनित कार्तिक के साथ पुणे में ट्रेनिंग के दौरान एक हादसा हो गया। हादसे ने आसमान की ऊंचाइयों को अपने कदमों से नापने वाले पायलट को व्हील चेयर पर ला दिया। कार्तिक की गर्दन में चोट आ गई थी।

विज्ञापन


देश के नामचीन सैनिक अस्पतालों में कार्तिक का इलाज हुआ, लेकिन वह पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए। अब कार्तिक सेउ स्थित अपने घर पर हैं। भले ही किस्मत ने कुछ समय के लिए इन्हें हतोत्साहित किया हो, लेकिन कार्तिक के हौसले के आगे किस्मत भी नतमस्तक हैं। सदैव खुश रहने वाले कार्तिक ने अपने पसंदीदा खेल टेबल टेनिस में हाथ आजमाए और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कार्तिक ने अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा है। वर्तमान में स्वामी विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं (इग्नू) से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। कार्तिक को फुटबाल देखना अच्छा लगता है। घर में दो बड़ी बहनों में डॉ. अपूर्वा और अपराजिता से छोटे कार्तिक का कहना है कि कभी हार नहीं माननी चाहिए विपत्तियां मनुष्य के जीवन में संघर्ष लेकर आती हैं, जिससे व्यक्ति मजबूत बन सके।

पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट में सोलन की पूनम ने जीते दो कांस्य पदक
वहीं, पुणे में आयोजित 21वीं पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट में हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। हिमाचल टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 मेडल जीते हैं। इनमें सोलन जिले के भोजनगर के कुमला गांव की ड्वार्फ कैटेगिरी में पूनम कुमारी ने दो कांस्य पदक जीत कर हिमाचल का नाम रोशन किया। पूनम ने अपनी कैटेगिरी में शॉट पुट और चक्का फेंक में कांस्य पदक जीता। 21वीं नेशनल पैरा स्पोर्ट्स एथलीट प्रतियोगिता में हिमाचल से लगभग 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें प्रदेश पैरा खिलाड़ियों ने कुल 10 मेडल हासिल किए। हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के फाउंडर और महासचिव ललित ठाकुर और हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स के कोच जीतेश्वर दत्ता, जिला सचिव गुरमीत धीमान, सोलन के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें