फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएम से मिले दंत चिकित्सा अधिकारी, पांच लाख रुपये सुखाश्रय कोष के लिए दिए

Tue, 21 Mar 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रतिनिधिमंडल  प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कमलजीत सिंह और प्रदेश महासचिव डॉ. प्रशांत आचार्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला में मिला। 
विज्ञापन
सीएम से मिले दंत चिकित्सा अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल दंत चिकित्सा अधिकारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। प्रतिनिधिमंडल  प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कमलजीत सिंह और प्रदेश महासचिव डॉ. प्रशांत आचार्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर शिमला में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को पांच लाख रुपये का चेक सुखाश्रय कोष में भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अक्षय ठाकुर, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. अनुपमा नेगी, डॉ. मेजर सन्नी बंगा, डॉ. सोनक शर्मा, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. तन्मय कापराते और डॉ. मोनिका पॉल लाठ मौजूद रहे।

विज्ञापन


अनाथ बच्चों की मुफ्त में जांच करेंगे दंत चिकित्सक
वहीं, संघ ने निर्णय लिया है कि संघ से जुड़े दंत चिकित्सक अनाथ बच्चों की मुफ्त में जांच करेंगे। इसके लिए 15 दिन के भीतर चिकित्सकों की टीम गठित की जाएगी। यह टीम अनाथ आश्रमों और स्कूलों में जाकर बच्चों के दांतों की जांच करेगी। दंत चिकित्सकों के साथ मुख्यमंत्री की कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। संघ के महासचिव डॉ. प्रशांत आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रयास को सराहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने वार्ता दौरान उन्हें सुझाव दिया वे अनाथ बच्चों की जांच करें। इस पर संघ ने निर्णय लिया है कि संघ से जुड़े दंत चिकित्सक अनाथ बच्चों की मुक्त में जांच करेंगे। इस के लिए चिकित्सकों की एक टीम 15 दिन के भीतर गठित की जाएगी। यह टीम बच्चों की जांच करेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें