फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम, पचौरी, हुड्डा प्रचार के लिए आएंगे हिमाचल

Fri, 02 May 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर डॉ. नरेश कुमार ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी प्रदेश में चुनावी रैलियां करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पचौरी पांच को पालमपुर में रैली करेंगे। हुड्डा व आजाद भी पांच मई को ही सोलन में रैली कर सकते हैं। डॉ. उन्होंने पूर्व सीएम धूमल और उनके बेटे सांसद पर भी निशाना साधा।

डॉ. नरेश ने कहा कि प्रदेश में पिछली बाप-बेटे की सरकार से जनता उब चुकी थी। वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश में अथाह विकास करवा रहे हैं। इसके चलते जनता ने उन्हें छठी मर्तबा नेतृत्व सौंपा है। भाजपा के युवा मोर्चा नेता नकारात्मक राजनीति करते आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हमेशा अपना हित साधा है। युवाओं के लिए कोई कार्यक्रम चलाने की बजाय उन्हें हमेशा गुमराह करते आए हैं। मोदी वेव पर डॉ. नरेश ने कहा कि गैर कानूनी धन से भ्रम की हवा बनाई जा रही है।

युवाओं व आम जनता के बारे में बात करने की बजाय मोदी अपने महिमा मंडन में लगे हैं। इस मौके पर कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें