लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के लड़भडोल स्थित प्राचीन शिव मंदिर नागेश्वर महादेव कुड्ड में मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व पर सात दिवसीय घृत पर्व शुरू हुआ। मंदिर के प्रबंधक एवं थानापति महंत विमल गिरी ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की ओर से 51 किलो मक्खन और मेवे से शिवलिंग का महाकालेश्वर उज्जैन स्वरूप से शृंगार किया है।
नागेश्वर महादेव मंदिर में यह घृत पर्व का दूसरा आयोजन है। इस बार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिवलिंग पर चढ़ाए गए मक्खन को 21 जनवरी को हटाया जाएगा और इसे श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। महंत ने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया। संवाद