शिमला। शहर में लंबे समय से कूड़ा शुल्क और प्राॅपर्टी टैक्स का भुगतान न करने वाले लोगों पर नगर निगम सख्ती करने जा रहा है। निगम प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। इनके खिलाफ अब बिजली-पानी काटने की कार्रवाई की जाएगी। टैक्स न देने वाले भवन मालिकों को निगम ने नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। निगम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को भी टैक्स न देने पर जल्द अंतिम नोटिस देने जा रहा है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि टैक्स और कूड़ा शुल्क का भुगतान न करने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी। ब्यूरो