फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर पर भेजे मैसेज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयार हो जाएं। पुलिस कांस्टेबल के 158 पदों के लिए जिला शिमला के युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस ग्राउंड भराड़ी में 21 नवंबर से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पुलिस विभाग की ओर से संभावित शेड्यूल के तहत अभ्यर्थियों के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजे जाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभ्यर्थी मेसेज में दिए लिंक पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 दिसंबर तक चलेगी। जिला शिमला में महिला, पुरुष कांस्टेबल और चालक के पद भरने के लिए भर्ती हो रही है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा के स्थान पर आना होगा। इस दौरान प्रिंटेड एडमिट कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो (साइन किए हुए), हिमाचली प्रमाण-पत्र, दसवीं का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर कार्ड भी साथ लाना होगा। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजे गए हैं। इसमें एक लिंक होगा। लिंक पर जाकर अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें सिपाही भर्ती संबधित सभी जानकारियां अभ्यर्थी को मिलेंगी।
158 पदों के लिए आए 15,155 आवेदन
158 पदों के लिए 15 हजार 155 आवेदन आए हैं। इसमें पुरुष कांस्टेबल के 110 पदों के लिए नौ हजार 766, महिला के 37 पदों के लिए 5 हजार 112 आवेदन और चालक के 11 पदों के लिए 277 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

--
अभ्यर्थियों को मैदान में मिलेगी रिफ्रेशमेंट
कोरोना महामारी में डेढ़ साल बाद पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस ग्राउंड भराड़ी में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के बीच अभ्यर्थियों को रिफ्रेशमेंट सुविधा महकमे की तरफ से दी जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को मास्क, सैनिटाइजर, पानी की बोतल, बिस्किट, जूस, केला और टिशू पेपर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें