फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बसों के रूट परमिटों की कराएं जांच : कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर निजी बस ऑपरेटर संघ ने सवाल उठाए हैं। हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ ने परिवहन विभाग से एचआरटीसी की सभी इलेक्ट्रिक बसों के रूट परमिटों की वैधानिक स्थिति की तत्काल समीक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश महासचिव रमेश कमल ने कहा कि जिन मार्गों पर कानून के अनुसार रूट परमिट जरूरी हैं, वहां निगम की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी वैध परमिट के बाद ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटर परमिट के साथ विभिन्न कर और शुल्क अदा करते हैं। ऐसे में उनके परमिट वाले मार्गों पर एचआरटीसी की बसें समानांतर चलने से निजी ऑपरेटरों की आय प्रभावित हो रही है। संघ ने सरकारी और निजी परिवहन सेवाओं के लिए समान और पारदर्शी नियम लागू करने की मांग की है। रमेश कमल ने चेतावनी दी कि यदि जिन मार्गों पर परमिट आवश्यक है, वहां बिना वैध परमिट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जारी रहा तो संघ अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। एचआरटीसी के डीएम शिमला देवासेन नेगी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को परमिट में छूट दी गई है। एचआरटीसी की बसें आवश्यक दस्तावेजों के साथ चल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें