फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भावस्था के दौरान दांतों का रखें खास ख्याल : डॉ. योगेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के रोटरी टाउनहॉल में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मौखिक स्वास्थ्य का महत्व बताया गया। आईजीएमसी के डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य वक्ता महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में 25 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. भारद्वाज ने बताया कि महिलाओं का मौखिक स्वास्थ्य जीवन के विभिन्न चरणों में होने वाले हार्मोनल बदलावों से जुड़ा हुआ है। अच्छी मौखिक स्वच्छता सिर्फ दांतों तक सीमित नहीं है बल्कि इसका असर समग्र स्वास्थ्य, गर्भावस्था के परिणाम और जीवन की गुणवत्ता पर भी पड़ता है। उन्होंने किशोरावस्था, गर्भावस्था और रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों के मौखिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मसूड़ों की बीमारी, मुंह का सूखना और हड्डियों की कमजोरी से बचाव के उपाय भी बताए। इस दौरान लोरेटो कान्वेंट स्कूल तारहॉल से सिस्टर ओपोलीना सहित दो अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान रोटरी क्लब शिमला की अध्यक्ष हरप्रीत कौर सेम्बी ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें