फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: वंशिका को जर्मनी की कंपनी ने दिया 70 लाख का सालाना पैकेज

Sun, 16 Apr 2023 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

वंशिका के पिता एनआरआई बिजनेसमैन हैं और माता नीलम हांडा हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में अंग्रेजी के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
वंशिका। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर चार की वंशिका को जर्मनी की अंतरराष्ट्रीय कंपनी वोक्स वेगन ने 70 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया है। हिम अकादमी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका पुत्री मनोज हांडा ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। वंशिका ने कंप्यूटर साइंस में आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए जर्मनी के शिक्षण संस्थान एफएयू से मास्टर डाटा साइंस में दाखिला लिया।

विज्ञापन


पढ़ाई के दौरान ही जर्मनी की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कंपनी फॉक्सवेगन ने 70 लाख रुपये के सालाना पैकेज के साथ प्रोजेक्ट मैनेजर स्पेशलिस्ट के पद पर तैनाती दी है। इस उपलब्धि पर वंशिका के घर में खुशी का माहौल है। वंशिका के पिता एनआरआई बिजनेसमैन हैं और माता नीलम हांडा हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में अंग्रेजी के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं।

वंशिका को अपनी स्कूली और आगे की बोर्ड की सभी परीक्षाओं में अव्वल रहने पर स्कॉलरशिप भी मिलती रही है। वंशिका को पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन और क्रिकेट खेलना पसंद है। वंशिका ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें