फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट थॉमस स्कूल में गौरी हेड गर्ल और यश हेड बॉय चुने

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के सेंट थॉमस स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन मंगलवार को किया गया। इसमें गौरी भारद्वाज हेड गर्ल और यश ठाकुर स्कूल हेड बॉय चुने गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य विधुप्रिया चक्रवर्ती और उप-प्रधानाचार्य शैरोन नंदा ने की।
विज्ञापन

परिषद् के सदस्यों ने प्रधानाचार्य के समक्ष शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। परिषद में रिद्धिमा को चिनार सदन का कप्तान, अतिरथ सिंह राणा को कस्तूरी सदन, दिव्यांशी हेमटा को शिपकिला सदन और अक्षित चौहान को तोशकी सदन का कप्तान चुना गया। इसके अलावा स्कूल परिषद में साक्षी वर्मा को टूरिज्म क्लब का हेड, ईशा को डाक टिकट संग्रह क्लब का हेड और दिव्यांश शर्मा को एनसीसी हेड चुना गया। स्पोर्ट्स में आशुतोष कौशल को बाॅयज स्पोर्ट्स कप्तान और सुदीक्षा नेगी को गर्ल्स स्पोर्ट्स कप्तान चुना गया। प्रधानाचार्य विधुप्रिया चक्रवर्ती ने परिषद के सदस्यों को विद्यालय के नियमों के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें