फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस आपूर्ति का काम कर रहे कर्मियों का होगा पांच लाख का बीमा

Fri, 03 Apr 2020 12:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गैस आपूर्ति का काम करने वाले कर्मियों का बीमा किया जाएगा। आईओसी की ओर से कर्मचारियों को बीमा राशि पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है। आईओसी के असिस्टेंट मैनेजर और जिला नोडल अधिकारी आयुष गर्ग ने इस बात की पुष्टि की है। शिमला जिले में करीब 27 गैस एजेंसियां हैं। शिमला शहर में पांच एजेंसियां हैं। ऐसे में इन एजेंसियों में रजिस्टर्ड कर्मचारी दिन-रात जान जोखिम में डालकर गैस की आपूर्ति करते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में कर्मचारियों के हित को देखते हुए बीमा देने का फैसला लिया है। हालांकि, यह बीमा अप्रिय दुर्घटना के बाद व्यक्ति की पत्नी या परिवार के सदस्यों को दिया जाएगा। आईओसी का कहना है कि इनमें एजेंसी, गोदाम के रखवाले, मेकेनिक, डिलीवरी ब्वॉय, ट्रक ड्राइवर और रिटेल आउटलेट कस्टमर अटैंडेंट शामिल हैं। ये वे कर्मचारी हैं जो पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें