फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर, ये हैं नए रेट

Sun, 02 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 17 रुपये महंगा हो गया है। अक्तूबर महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 544.50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को कुल 594.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार करीब 100 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट भी चुकाना पड़ेगा।

सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 548.50 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग चुकाने होंगे। उधर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 87 रुपये बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट

इस महीने 1074.50 रुपये में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। 100 रुपये के डिलीवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे। पहली अक्तूबर से पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नाम दाम लागू होंगे।

मार्च 2017 तक 12 सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी
अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार कीमत वसूली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें