फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: महंगा हो गया गैस सिलेंडर, ये हैं नए रेट

Wed, 02 Nov 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 39 रुपये महंगा हो गया है। नवंबर महीने में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 584 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलिवरी के 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 134 रुपये सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट भी चुकाना पड़ेगा। सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 590 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

उधर, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 79 रुपये बढ़े हैं। इस महीने व्यावसायिक गैस सिलेंडर 1126.50 रुपये में मिलेगा। 100 रुपये डिलिवरी चार्जिज देने होंगे। पहली नवंबर से पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मार्च 2017 तक इतने सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वाले उपभोक्ताओं से बाजार कीमत वसूली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें