तब तक आग चारों तरफ भड़क चुकी थी। दमकल विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने कार और गैरेज को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने बताया कि घटना में उन्हें करीब चार लाख रुपये नुकसान हुआ है।
दमकल विभाग के प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि लकड़ी से बना मास्टर चनेराम का गैरेज और इसमें रखी कार जल गई है। वहीं, ग्राम पंचायत पूईद की प्रधान निर्मला देवी और उपप्रधान सर चंद, पूर्व पंच सुनू राम ठाकुर ने प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करवाने का आग्रह किया है।