पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर पति और उसके दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा कायम किया है। पीड़ित के अनुसार 2016 में आरोपी पति ने फौज में नौकरी होने का झांसा देकर उसके साथ मंदिर में शादी की और कुछ समय बाद उसे घर में छोड़कर फौज में नौकरी का बहाना करके किन्नौर चला गया। यहां वह दिहाड़ी लगाने लगा।