हिमाचल प्रदेश के रसोई गैस उपभोक्ताओं पर नवंबर महीना शुरू होते ही दिवाली बम फट गया है। त्योहारी सीजन में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम एक हजार रुपये पार गए हैं। पहली नवंबर से प्रदेश में सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर पांच रुपये और नॉन सब्सिडी वाला सिलिंडर 60 रुपये महंगा हो गया है। नवंबर महीने में होम डिलीवरी के साथ घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 1032 रुपये चुकाने होंगे। डीबीटीएल से जुड़े उपभोक्ताओं के बैंक खाते में केंद्र सरकार 470 रुपये की सब्सिडी लौटाएगी। उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 95 रुपये बढे़ हैं।