फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मापदंडों को ताक पर रख बैडमिंटन कोर्ट में बना दिया बॉक्सिंग रिंग

विज्ञापन
games
विज्ञापन
रोहड़ू। इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में मापदंडों को दरकिनार कर बैडमिंटन कोर्ट के बीचों बीच बॉक्सिंग रिंग बना दिया गया। जबकि, स्टेडियम के बाहर लाखों रुपये की लागत बाक्सिंग रिंग बना हुआ है। इससे स्टेडियम में 90 लाख रुपये की लागत से की गई वुडन फ्लोरिंग उखड़ने की संभावना बढ़ गई है। खिलाड़ियों ने मामले की शिकायत एसडीएम रोहड़ू से भी की है।
विज्ञापन

रोहड़ू में करीब 13 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। हिमुडा की ओर से बनाए गए स्टेडियम के भीतर वॉलीबाल के दो और बैडमिंटन के तीन कोर्ट डिजाइन किए गए हैं। स्टेडियम में करीब 90 लाख रुपये की लागत से वुडन फ्लोरिंग भी की गई है। मापदंडों के अनुसार वुडन फ्लोरिंग पर बाक्सिंग रिंग नहीं बन सकता है। लेकिन, मनमर्जी से इंडोर स्टेडियम के अंदर वुडन फ्लोरिंग पर ही बाक्सिंग रिंग बना गिया गया। इससे खिलाड़ी परेशान हो रहे हैं और वुडन फलोरिंग भी खराब हो रही है। इस मनमर्जी के खिलाफ रोहडू के खिलाड़ियों ने एसडीएम रोहडू को ज्ञापन सौंपा है। वीरेंद्र नेगी, सुजय अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित नेपटा, रंजीत लाकपा, नवजोत काल्टा, चकरांत ठाकुर, संजु चौहान, गोपाल चौहान, शशी कपटा, दिशू वालिया, अनिरूद्ध सूद ने बताया कि मनमर्जी से बैडमिंटन कोर्ट के साथ बॉक्सिंग रिंग बना दिया गया है।
इधर, हिमुडा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग का कोई डिजाइन नहीं है। बॉक्सिंग के लिए स्टेडियम परिसर में ही बॉक्सिंग रिंग स्थापित किया गया। अगर इंडोर स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग लगाया जाता है तो इसकी फ्लोरिंग खराब हो सकती है।
विज्ञापन

---
अंतरराष्ट्रीय खेल समीक्षक एचसी पथिक ने बताया कि स्टेडियम के अंदर बॉक्सिंग रिंग स्थापित नहीं करना चाहिए था। इस बारे में एसडीएम रोहडू से बात की है। जब स्टेडियम परिसर में बॉक्सिंग रिंग बना है तो रिंग को अंदर लगाने का कोई औचित्य ही नहीं बनता।
विज्ञापन

---
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने शिकायत की है। ज्ञापन को उचित कार्रवाई के लिए खेल निदेशक के ध्यानार्थ भेज दिया है।
---
निदेशक खेल विभाग विनय सिंह ने बताया कि मामला अभी ध्यान में नहीं है। अगर मापदंडों को ताक पर रखकर ऐसा किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें