फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने 41,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 419 समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Thu, 12 Sep 2019 09:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक विभिन्न क्षेत्रों में 41,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए कुल 419 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए हैं। मनाली में आयोजित मिनी इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव में 2219 करोड़ रुपये के 93 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए। राज्य सरकार हिमाचल को देश का इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए संभावित निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। यह बात गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नवंबर माह में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन कर रही है। इसके लिए आठ प्रमुख क्षेत्रों जैसे कृषि संबंधी उद्योग, निर्माण और फार्मा, पर्यटन और आतिथ्य, जल विद्युत, अक्षय ऊर्जा, वैलनेस, स्वास्थ्य सेवा, आवासीय और शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और आईटीईएस तथा शिक्षा और कौशल विकास को चिन्हित किया गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने प्रथम बजट में 30 नई योजनाओं की घोषणा की थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है और ये सभी योजनाएं लागू कर दी गई हैं। इन योजनाओं से प्रदेश के सामाजिक आर्थिक विकास को गति मिल रही है। इस अवसर उन्होंने उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आंचल ठाकुर, सचिन आहूजा, अनुपम गुप्ता, पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती, कुलदीप शर्मा, अमित कपूर, अशोक सेठी, वरुण रतन, जेपी सिंह, पलविंदर सिंह, धीरज और भावेश कुमार को सम्मानित किया। केंद्र के राज्य मंत्री सोमेश प्रकाश भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें